Responsive Search Bar

यूपीएससी NDA 1 एडमिट कार्ड यहां upsc.gov.in जल्द, एग्जाम शेड्यूल देखें


UPSC NDA 1 Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा 1 (NDA 1 परीक्षा) की लिखित परीक्षा का आयोजन  12 अप्रैल, 2026 को करने जा रहा है। इस भर्ती के माध्यम से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) सहित कुल 394 विभिन्न पदों को भरने का उद्देश्य है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि आयोग डाक या ईमेल जैसे किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजेगा। उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर हॉल टिकट डाउनलोड करने होंगे। 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026 Link: एडमिट कार्ड जल्द 

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी परीक्षा 1 (एनडीए 1 परीक्षा) की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल, 2026 को देशभर में आयोजित होने जा रही है। जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) सहित कुल 394 विभिन्न पदों को भरना है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों की सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026 Link

जल्द 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026: हाइलाइट्स 

संंबंधित भर्ती अभियान के तहत सेना, नौसेना, वायु सेना सहित विभिन्न संस्थानों में फ्लाइंग, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी), ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) और नौसेना अकादमी (10+2 कैडेट प्रवेश योजना) सहित विभिन्न विषयों में कुल 394 पदों को भर्ती अभियान के माध्यम से भरा जाना है। नीचे UPSC NDA भर्ती 2026 अभियान का संक्षिप्त विवरण दिया गया है: 

परीक्षा निकाय का नाम

संघ लोक सेवा आयोग

परीक्षा का नाम

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (I),

रिक्त पदों की संख्या 

394

वर्ग

प्रवेश पत्र

एनडीए 1 एडमिट कार्ड 2026 

जल्द ही

एनडीए 1 परीक्षा तिथि 2023

12 अप्रैल, 2026

चयन प्रक्रिया

लिखित परीक्षा

एसएसबी इंटरव्यू

ऑफिशियल वेबसाइट

www.upsc.gov.in

UPSC NDA 1 Admit Card 2026: एग्जाम शेड्यूल 

यूपीएससी की ओर से NDA 1 एग्जाम का आयोजन 12 अप्रैल को किया जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, वे नीचे टेबल में एग्जाम टाइम देख सकते हैं। 

एग्जाम डेट 

टाइम 

सब्जेक्ट 

सब्जेक्ट कोड

12 अप्रैल, 2026 (Sunday) 

सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक

मैथ्स 

01

दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक 

जनरल एबिलिटी टेस्ट 

02 

UPSC NDA 1 Admit Card 2026: ऑनलाइन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके यूपीएससी एनडीए 1 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर, विभिन्न परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

  • ‘राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (प्रथम), 2026’ क्लिक करें।

  • अब रजिस्ट्रेशन आईडी/रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

  • यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

  • परीक्षा के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेना ना भूलें।

First Published: Mar 22, 2026, 14:01 IST



Source link

Leave a Comment

About Site

Welcome to Job Update India – Your Trusted Partner in Career Growth.
At Job Update India, we understand that timing is everything when it comes to a government career. Our mission is to bridge the gap between job seekers and their dream careers by providing real-time, accurate, and verified information.

Subscribe Now